Connect with us

उत्तराखण्ड

रानीखेत टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026: हल्द्वानी चैलेंजर्स और रामनगर टाइगर्स फाइनल की दौड़ में आगे

 

, 9 मई 2026: रानीखेत टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांध लिया। हल्द्वानी चैलेंजर्स और रामनगर टाइगर्स की टीमें फाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना के साथ आगे बढ़ीं।

हल्द्वानी चैलेंजर्स की शानदार जीत

सचिव अरविंद साह और प्रबंधक गौरव पांडेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन हल्द्वानी टाइगर्स ने नैनीताल रेड के खिलाफ तेजतर्रार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत हासिल की। विकास पांडेय व देवेंद्र सिंह बिष्ट ने नैनीताल सीटी के अमर जगाती व अमित जोशी को 6-4 से हराया। वहीं, सहर्ष पांडेय व रजत कुमार सती ने अमित खुल्वे व रवि तेजा की जोड़ी को 6-0 से धूल चटा दी।

रामनगर टाइगर्स का दबदबा

ए पूल से लगातार दो टाई जीतकर रामनगर टाइगर्स ने फाइनल का रास्ता साफ कर लिया। मानस तिवारी व मोहित सिंह राठौर ने रूद्रपुर हिमालयंस के डॉ. रितेश शर्मा व हेमंत सिंघल को 6-3 से, जबकि नमित तिवारी व प्रखर तिवारी ने रानीखेत गुलदार के अनुज अग्रवाल व कृष्णा को 6-0 से शिकस्त दी। कल अपराह्न बारिश के बावजूद फ्लडलाइट में खेले गए निर्णायक मैच में रामनगर ने रूद्रपुर को 6-4 से हराकर 2-1 से मैच जीता।

सेमीफाइनल और फाइनल कल

टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने बताया कि सभी सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को होंगे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि आईजी अमित कुमार (एसएसबी) करेंगे। प्रतियोगिता कल सायं समाप्त होगी।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह रावत, जॉइंट सेक्रेटरी हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मेंबर अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक एसबीआई एसडी सती, मनोलीला पैट्रोल पंप मालिक और रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page