उत्तराखण्ड
बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी है श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियां

पिछले दो दिनों से हो रही थी भारी बर्फबारी।पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी और तापमान भी अत्यंत नीचे चला गया था। इसके बावजूद जवानों और सेवादारों का मनोबल ऊंचा बना रहा ।।धाम में अभी भी कई फीट बर्फ जमी है गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि धाम में अभी भी कई फीट बर्फ जमी हुई है, जिसे तेजी से हटाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारु की जा सकें 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने जा रहे हैं। भारतीय सेना के जवान 15,210 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के 3 किलोमीटर के दायरे में ग्लेशियर को काटकर रास्ता बनाने का काम कर रहे हैं घांगरियां से हेमकुंड साहिब तक 3 से 5 फीट बर्फ जमी है।गौरतलब है सेना के जवान 23 मई को खुलने जा रहे हेमकुंड साहिब के कपाट की रास्तों को साफ करने का काम युद्धस्तर पर कर रहे हैं। बताया जाता है घांगरियां से हेमकुंड साहिब तक 3 से 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है ।।अटला कुड़ी ग्लेशियर पर चल रहा है मुश्किल काम।सेना की टीम अटला कुड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में काम कर रही है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के करीब 3 किलोमीटर हिस्से में बर्फ को काटकर सुरक्षित रास्ता तैयार किया जा रहा है। यहां मौसम बहुत बदला-बदला सा है। कभी तेज बर्फबारी हो रही है तो कभी अचानक मौसम साफ और सुहावना हो जाता है ।
सेना के 22 जवान लगातार बर्फ काट रहे हैं।बर्फ और बदलते मौसम के बीच भारतीय सेना के जवान एक बार फिर अनुपम मिसाल पेश कर रहे हैं। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेना के 22 जवान लगातार बर्फ काटकर रास्ता बनाने के काम में जुटे हुए हैं ।सेना की 418 फील्ड कंपनी ने शुरू किया काम भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने मिलकर भारी बर्फबारी के बीच गुरुद्वारा परिसर तक पहुंचने का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। अरदास के बाद गुरुद्वारा परिसर के गेट खोल दिए गए हैं । यात्रा मार्ग और महत्वपूर्ण जानकारी,यात्रा,23, ऊंचाई15,210 फुट, गोविंदघाट से घांगरिया,14, किलोमीटर,सड़क मार्ग , घांगरिया से हेमकुंड 3, किलोमीटर बर्फ की मोटाई 3-5 फीट, (घांगरिया से हेमकुंड) ग्लेशियर ,3क्षेत्र,किमी (अटला कुड़ी),,entertained जवान,,22 जवान (सैना) श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा प्राथमिकता।देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चमोली पुलिस ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस, सेना और गुरुद्वारा कमेटी के संयुक्त प्रयासों से यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी DM हिमंशु खुराना ने 18 किमी पैदल चलकर किया निरीक्षण।चमोली डीएम हिमंशु खुराना ने 18 किलोमीटर पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके संपर्क: चमोली जिले के सभी अधिकारी लगातार निगरानी में हैं और किसी भी समस्या के तुरंत समाधान की योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की स्थिति और पुलिस के निर्देशों का पालन करें ।

