Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा हेतु सारे विभागों के अधिकारियों से जिला सभागार में व्यक्तिगत एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आहूत की।

, पिथौरागढ़, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आज सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा हेतु जनपद के सारे विभागों के अधिकारियों संग जिला सभागार में व्यक्तिगत एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आहूत की।
जिलाधिकारी ने विभागवार अधिकारियों से शिकायतों की पेंडेंसी के बारे में जानकारी ली और सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों को L1 स्तर पर ही निवारण कर लिया जाए और शिकायतकर्ता को संबन्धित विभाग अधिकारी उनकी शिकायतों के निस्तारण के बाद व्यक्तिगत कॉल करें और उन्हें बताए कि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और उनके संतुष्ट होने पर ही उस शिकायत को क्लोज करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग एक लिस्ट तैयार करें जिससे यह पता चल सके कि कितने शिकायतकर्ताओं को कॉल की गयी है, उनका क्या रिस्पॉन्स आया है और कितनी शिकायतों को संतुष्ट किया गया और 36 दिन से ज्यादा पेंडिंग शिकायतें कितनी हैं और उनको रिजॉल्व करने में क्या परेशानी हो रही है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आज शाम तक कॉल डेटा उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलारों को सख़्त निर्देश दिए कि वे सारी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करें । उन्होंने माना कि रेवेन्यू डिपार्टमेंट में सबसे ज्यादा शिकायतें आती है और काम भी ज्यादा रहता है। फिर भी समय निकाल कर शिकायतकर्ता को कॉल करें और जब तक वे संतुष्ट न हो जाए उनकी शिकायतों को क्लोज न करें और हो सके तो L1 पर ही सारी शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए।
जिला आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि राशन आपूर्ति को लेकर जो भी शिकायतें हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में राशन की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए। जल संस्थान एवं जल निगम से पानी की सप्लाई को लेकर जो भी शिकायतें हैं उनका संज्ञान लिया और सारे विकास खण्डों की पानी सप्लाई की स्थिति जानी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नबियाल सहित संबन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page