Connect with us

उत्तराखण्ड

राजेन्द्र नगर वार्ड-12 में पेयजल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश, जल संस्थान का घेराव

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर वार्ड-12 में पिछले कई दिनों से चल रहे पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। परेशान क्षेत्रवासियों ने पार्षद प्रीति आर्या की अगुवाई में जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पेयजल आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों तक को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि नाले के अंदर से जा रही पानी की लाइन को तत्काल हटाया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

घेराव करने वालों में पनी राम, साहिल, राज, बबीता देवी, माया आर्या, नंद किशोर, कबीता देवी, महेश राम, गुड्डी देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

सहायक अभियंता ने कर्मचारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page