Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थली कौसानी में आगामी 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय कौसानी महोत्सव आयोजित,,

बागेश्वर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थली कौसानी में आगामी 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय कौसानी महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव की रूपरेखा तय करने को बुधवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुर्इ।

कौसानी महोत्सव में स्टार नार्इट के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, सार्इकिलिंग स्टारगेजिंग, हाट बाजार तथा फूड स्टॉल लगायें जायेंगे। महोत्सव का उद्घाटन सांय 05.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा, तद्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टार नार्इट आयोजित होगी। 15 नवंबर को दिन में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा मुख्य अतिथि द्वारा समापन किया जायेगा।

महोत्सव के दौरान कौसानी को विद्युत मालाओं से सजाया जायेगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करने को कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा मंच, पण्डाल निर्माण के साथ ही मंच लार्इटिंग व बैठने आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की जिम्मे होगी। इसी तरह सांस्कृतिक समिति, वित्त, प्रोटोकॉल, स्वागत, खान-पान, आमंत्रण, होल्डिंग व बैनर आदि समितियों का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि को कौसानी की सडक मरम्मत के साथ ही झाडी कटान के निर्देश दिए। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख गरूड  हेमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन बब्लु नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कौसानी पूजा मेहरा, ग्राम प्रधान बची राम, संजय परिहार, इन्द्र सिंह बिष्ट, डीके जोशी, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, जल संस्थान सीएस देवडी, विद्युत मुहम्मद अफजाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद थे। 

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page