Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक सम्बद्ध जिलाधिकारी कार्यालय श्री बब्बन राम की माता श्रीमती दुखनी देवी के निधन पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने भगवानपुर स्थित उनके आवास पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की,,,

RS. Gill. Journalist

रूद्रपुर – जिला सूचना कार्यालय के वाहन चालक सम्बद्ध जिलाधिकारी कार्यालय श्री बब्बन राम की माता श्रीमती दुखनी देवी के निधन पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने भगवानपुर स्थित उनके आवास पहुॅचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।
श्री बब्बन राम ने बताया कि माता श्रीमती दुखनी देवी 72 वर्ष की थीं, जोकि लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं, जिनका ईलाज अनुभवी डॉक्टर्स से कराया जा रहा था। बीमारी से जूझते हुए माता जी का 05 अक्टूबर की दोपहर में निजि आवास भगवानपुर में उनका स्वर्गवास होगा।

श्री बब्बन राम की माता के निधन पर जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पत्रकार बन्धुओं सहित विजय कुमार, पूनम आर्या, अनूप कुमार, सोमनाथ, बृजेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी आनन्द कुमार विश्वकर्मा, कमलेश पन्त सहित समस्त जिला कार्यालय स्टाफ द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page