Connect with us

Uncategorized

तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण व ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

पवनीत सिंह बिंद्राको

हल्द्वानी,,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी ने परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए, एडीबी तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगरीय एवं ग्रामीण के साथ तीनपानी से मंडी तक गतिमान सड़क चौड़ीकरण तथा ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया कि अधिकांश व्यक्तियों द्वारा अपना अतिक्रमित भाग हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

विद्युत पोल शिफ्टिंग व ड्रेनेज कार्यों पर सख्त निर्देश

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर तथा ग्रामीण को निर्देश दिए गए कि सड़क के किनारे खड़े पोलों की शिफ्टिंग की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए शीघ्र पूर्ण करें। परियोजना प्रबंधक को ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा पोल शिफ्टिंग हेतु स्थान चयनित कर विद्युत विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

दाहिनी ओर कार्य प्रारंभ करने व वन विभाग से समन्वय के आदेश

साथ ही, तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ ड्रेनेज एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ करने तथा मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों के छंटाई के लिए वन विभाग के साथ समन्वय कर शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए।

मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर पोल शिफ्टिंग का आगणन

इसी क्रम में मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर विद्युत पोल शिफ्टिंग हेतु आगणन दो दिन में उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page