Connect with us

उत्तराखण्ड

एस एस पी द्वारा पत्रकारों को दिए गए नोटिस होंगे वापस,उपमहानिरीक्षक कुमायूँ, डॉ0 योगेन्द्र सिंह,,

हल्द्वानी के स्थानीय पत्रकारों का एक शिष्टमण्डल अपनी कुछ समस्याओं को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल से मिला । शिष्टमण्डल से वार्ता एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर विचार-विमर्श करने के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत महोदय द्वारा निम्न निर्देश निर्गत किये गये है।

1- दिनांक 13-08-2024 को पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, नैनीताल द्वारा विभिन्न मीडिया कर्मियों को जारी नोटिस वापस लिये जाते हैं।

2- जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यदिवसों में 30 मिनट का स्लॉट अपनी सुविधानुसार निश्चित करते हुए उसे कार्यालय के बाहर सूचना पट पर प्रदर्शित करेंगे एवं अपरिहार्य कारणों को छोड़कर इस अवधि में मीडिया के लिए उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page