Connect with us

उत्तराखण्ड

अब नहीं होगी सूचना में बैक डोर से विज्ञापनों की खुली बंदर बांट : सूचना महानिदेशक

अब नहीं होगी सूचना में बैक डोर से विज्ञापनों की खुली बंदर बांट : डी जी सूचना पोर्टल स्वामियों को विज्ञापन के लिए दो से तीन दिन का करना होगा इंतजार : बंशीधर, डजे सूचना महानिदेशक से सचिवालय के मीडिया सेंटर में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सूचना महानिदेशक बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी ।
तत्पश्चात एक दिन पूर्व में बैक डोर से कुछ पोर्टल संचालक को जारी किए गए विज्ञापन के संबंध में डी जी सूचना को अवगत कराया । जिस पर डीजी सूचना ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की नजर में सभी पत्रकार एक समान हैं और उनके साथ कभी भी भेद भाव नहीं किया जाएगा । साथ ही सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने सभी पत्रकारों को अवगत कराया कि एक दिन पूर्व में कुछ पोर्टलों को जितनी धनराशि के विज्ञापार जारी किए गए हैं । ठीक उतनी ही धनराशि के विज्ञापन बाकी बचे शेष पोर्टलों को दो से तीन दिन के भीतर विज्ञापन के आर ओ जारी कर दिए जाएंगे । सूचना महानिदेशक के इस आश्वाशन से सहमत होकर पत्रकार समूह ने सूचना निदेशालय के बाहर आगामी प्रस्तावित धरना को तत्काल स्थगित कर दिया । साथ ही पत्रकारों की हित की बात करने के लिए सूचना महानिदेशक का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर आलोक शर्मा, सोमपाल सिंह, अनूप ढौंडियाल,मनीष व्यास, सुरेंद्र रावत व संदीप उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page