उत्तराखण्ड
रामनगर टैक्स बार की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मौ. फिरोज अंसारी अध्यक्ष और मनु अग्रवाल बने महासचिव


निर्वाचन प्रक्रिया में मौ. फिरोज अंसारी को अध्यक्ष, मनु अग्रवाल को महासचिव, गुलरेज रजा को उपाध्यक्ष, जीशान मलिक को उपसचिव, मनोज सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार राही को पुस्तकालयाध्यक्ष तथा विशाल रस्तोगी को प्रेस प्रवक्ता चुना गया। वहीं पूरन चंद्र पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौ. फिरोज अंसारी ने कहा कि वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
नवनिर्वाचित महासचिव मनु अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद्र पांडेय ने कहा कि सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन की एकता, मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
चुनाव संपन्न होने के बाद बार के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बार के हित में बेहतर और प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर पूर्व सचिव गौरव गोला, नावेद अख्तर सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, फैजूल हक, संजीव अग्रवाल, सुमित चंद्रवंशी, शोभित अग्रवाल, आशीष दानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।



