Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मिला सम्मान

नैनीताल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी थानों, कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना भी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिह्नों से सम्मानित किया गया।

एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस चंद्रशेखर तथा अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जानकी वर्मा को सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) से अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरीश चंद्र को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) से मुख्य आरक्षी विरेन्द्र राम, आरक्षी शंकर नाथ (कोर्ट पैरोकार) तथा उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया।

पूर्व में घोषित डीजीपी डिस्क से भी किया गया अलंकृत

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा डिस्क ‘सिल्वर’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता उच्च न्यायालय नैनीताल राजेश कुमार भट्ट को सेवा के आधार पर, पुलिस उपाधीक्षक भवाली रविकांत सेमवाल को विशिष्ट कार्य के लिए तथा आरक्षी मुन्नी देवी लोहानी को सेवा के आधार पर सम्मानित किया गया।

जिलेभर में पुलिस इकाइयों में फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल में ध्वजारोहण किया। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में तिरंगा फहराया। इसके अलावा जिले के विभिन्न सीओ कार्यालयों, थाना परिसरों और फायर स्टेशनों में भी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, राजेश कुमार भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हाईकोर्ट, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, अंजना नेगी सीओ नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सम्मानित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलने वाला सम्मान अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नैनीताल पुलिस के सभी जवान इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा, कानून-व्यवस्था और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page