Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने लालकुआं में पंजीकृत अभियोगों,संबंधित 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,,


पवनीत सिंह बिंद्रा

लालकुआं,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा वारंट की शत प्रतिशत तमील किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी वारंट में वांछित 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल से जारी गैर जमानती वारंट वारण्ट फौजदारी वा0 सं0- 29/2025 धारा- 8/21 NDPS Act में वारण्टी आकाश कश्यप उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय नाथूलाल निवासी वार्ड नंबर 13 कुष्ठ आश्रम के पास राजपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा फौजदारी वाद संख्या 3386/ 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त डिगर सिंह कोरंगा पुत्र जवाहर सिंह कोरंगा निवासी संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल।

माननीय न्यायालय प्रथम सिविल जज हल्द्वानी द्वारा केस क्राइम नंबर 5260/ 23 धारा- 379 411 IPC में वारंटी अभियुक्त सोनू सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी राजीव नगर बजरी कंपनी लालकुआं नैनीताल।

गिरफ्तारी टीम
01-उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
02-उप निरीक्षक शंकर नयाल
03-अपर उप निरीक्षक दया किशन सती
04-कांस्टेबल दयाल नाथ
05-का0 कांस्टेबल कुबेर राणा
06-कांस्टेबल आनंदपुरी

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page