Connect with us

उत्तराखण्ड

बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

। आगामी बकरीद ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आयोजित इन बैठकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ पर्व की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

सोमवार को मल्लीताल, भवाली, लालकुआं, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मुखानी क्षेत्रों में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने की। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी भी मौजूद रहे।

बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस गश्त तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बताया कि चिन्हित 12 स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। साथ ही कुर्बानी स्थलों पर पानी के टैंकर, सफाई कर्मियों एवं नगर निगम के वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page