Connect with us

उत्तराखण्ड

फुटपाथ पर अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान, तीन गाड़ियां सामान व पांच ठेले जब्त

फुटपाथ पर अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान, तीन गाड़ियां सामान व पांच ठेले जब्त

  • हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने रविवार को शहर में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

नगर निगम की टीम ने कार्यशाला रोड से मुखानी रोड, दो नहरिया होते हुए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान के पास तक अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने तीन गाड़ी सामान तथा पांच ठेले जब्त किए।

अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था और सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में भी सख्ती बरती गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल नौ चालान करते हुए 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों एवं ठेला संचालकों को सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की हिदायत भी दी।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page