उत्तराखण्ड
सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
हल्द्वानी, 17 जून। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट 
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनका दायित्व है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
सांसद आवास पर आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के समक्ष रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
