Connect with us

उत्तराखण्ड

लोकभवन एवं गोल्फ कोर्स क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग, जैव विविधता संरक्षण का दिया संदेश

 

। लोकभवन नैनीताल परिसर एवं गोल्फ कोर्स क्षेत्र में आज प्रातः आयोजित बर्ड वॉचिंग गतिविधि के दौरान प्रकृति की अद्भुत विविधता को निकट से देखने और समझने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न पक्षी प्रजातियों, वनस्पतियों एवं रंग-बिरंगी तितलियों का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रकृति और जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनभागीदारी, जागरूकता एवं सामूहिक संवेदनशीलता भी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। साथ ही लोगों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page