Connect with us

उत्तराखण्ड

महेन्द्र नागर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

नई दिल्ली
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय बलवंत राय मेहता पंचायत भवन, पंचायत धाम, मयूर विहार फेस-1 दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे सर्वसहमति से नागर का नाम राष्ट्रीय महामंत्री के लिए प्रस्तावित किया गया,अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार) द्वारा महेन्द्र नागर को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया, नागर वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं एवं पंचायत परिषद के उत्तराखंड उपाध्यक्ष भी हैं, नागर पूर्व में नगर निगम हल्दवानी-काठगोदाम के लगातार 10 वर्षो तक पार्षद रहे हैं एवं उत्तराखंड नैनीताल की प्रथम डी.पी.सी के सदस्य रहे हैं तथा लगातार 2 बार विजय प्राप्त कर चुके हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने कहा नागर की कार्यप्रणाली और योग्यता को देखते हुए नागर को महामंत्री मनोनीत किया गया है उन्होंने कहा नागर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे आने से संगठन को बल मिलेगा।।महेन्द्र नागर के मनोनयन पर अजय भट्ट केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, परिषद के संरक्षक पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अशोक शर्मा,ध्यानपाल सिंह जादोन,कल्पना बेन,पंचायत संदेश के संपादक बद्रीनाथ सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ि, सिने स्टार हेमंत पाण्डे,पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी,पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनु अधिकारी,पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर,हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री प्रताप बिष्ट,शिव सेना नेता रूपेन्द्र नागर,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एडवोकेट दीपक रुबाली,एडवोकेट हिमांशु सिन्हा,समाजसेवी संजय ठुकराल,पूर्व पार्षद हरीमोहन अरोरा,पार्षद मनोज गुप्ता,पार्षद मधुकर श्रोत्रिय,भाजपा नेता संदीप कुकसाल, समाजसेवी देव तिवारी, सक्षम सक्सेना, अमित पाण्डे,महेंद्र शर्मा,नवल कम्बोज,राकेश कौशिक,जितेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page