Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

हल्द्वानी, 11 अगस्त। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों, क्षेत्रीय केन्द्रों एवं संबंधित विद्याशाखाओं से अपील की है कि प्रवेश की तिथि बढ़ाए जाने की जानकारी अधिक से अधिक शिक्षार्थियों तक पहुंचाई जाए तथा उन्हें ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाए।

विश्वविद्यालय ने अध्ययन केन्द्रों एवं विद्याशाखाओं में अध्ययनरत उन शिक्षार्थियों को भी समय रहते सूचित करने के निर्देश दिए हैं, जिनका अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लिया जाना है, ताकि वे पुनः प्रवेश अथवा अगले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर सकें।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि अध्ययन केन्द्र प्रवेश की अंतिम तिथि के विस्तार का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और शिक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि किसी भी पात्र शिक्षार्थी को जानकारी अथवा समय के अभाव में प्रवेश से वंचित न होना पड़े।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page