Connect with us

उत्तराखण्ड

व्यापारी समाज द्वारा लक्ष्य सेन का किया स्वागत ,,

अजय कुमार वर्मा

हल्द्वानी ,,प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश इकाई एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज हल्द्वानी के मुख्य बाजार क्षेत्र (सरस मार्केट के सामने) पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया गया। प्रातः ११ बजे लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से हल्द्वानी आये जिसकी सूचना अल्प समय में व्यापारी नेताओं को मिली और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,चंद्र शेखर पंत के साथ विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, नवनीत राणा , उर्वशी बोरा, ज्योति मेहता,कौशलेंद्र भट्ट, रूपेंद्र नागर, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, पवन वर्मा ,प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर,इंद्र कुमार भुटियानी,केनेडी सचदेवा, चंद्र शेखर दानी,आदि ने लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत किया, कार्यक्रम में लक्ष्य सेन के साथ उनके माता-पिता का सम्मान किया गया साथ ही इस कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट जी, प्रताप बिष्ट जी, ने लक्ष्य सेन के स्वागत में संबोधन किया। अंत में संगठन के मुखिया नवीन वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और व्यापारी समाज की ओर से लक्ष्य सेन का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा दुर्भाग्य रहा कि लक्ष्य सेमीफाइनल में बहुत संघर्ष में हार गए वरना गोल्ड मेडल हमारी झोली में होता।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया।कार्यक्रम में खेल प्रेमी हीरा बल्लभ बेलवाल, श्याम भट्ट,प्रेम बेलवाल, सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page