Connect with us

उत्तराखण्ड

काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,,

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । 
इसी के साथ विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में श्री फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2024 को चैकिंग के दौरान न्यू चिकन फिश कॉर्नर के पास लोहे की टपरी/खोका दमुवाढुगा काठगोदाम से सूरज प्रसाद पुत्र स्वर्गीय दुर्गाराम निवासी बेदीखात्ता दमुवाढुंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष को 54 पव्वे देशी मसालेदार गुलाब  मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  
 उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 84/2024 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  

पुलिस टीम- उ.नि. फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम – कानि० अशोक रावत – कानि० राजन गिरी

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page