Connect with us

उत्तराखण्ड

(काठगोदाम-रानीबाग) में जनप्रिय युवा नेता और कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश जी के नेतृत्व में विधिवत शुभारंभ हो गया।

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का आज वार्ड-1 (काठगोदाम-रानीबाग) में जनप्रिय युवा नेता और कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश जी के नेतृत्व में विधिवत शुभारंभ हो गया।
शाम 3 बजे से यात्रा का शुभारंभ नरीमन चौराहे से शुरू हुवा उसके बाद यात्रा काठगोदाम चुंगी होते हुवे गोला हेड और फिर देवलढूंगा पहुँची इसके बाद बद्रीपुरा से गोला बैराज फिर ठोकर लाइन होते हुवे हाजी महोल्ला से नई बस्ती पहुँची और नई बस्ती में आज की यात्रा का समापन हुवा।
कल शाम 3 बजे वार्ड 34 (ब्युरा बंदोबस्ती खाम) में यात्रा पहुँचेगी।

आज की यात्रा मे काठगोदाम चुंगी, देवलढूंगा, नई बस्ती, गोला हेड, गोल बैराज आदि क्षेत्रों में छोटी छोटी बैठकों का आयोजन भी हुवा जिसके माध्यम से वार्ड 1 के स्थानीय निवासियों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे सुमित हृदयेश जी को भरोसा दिलाया कि वे सब सुमित हृदयेश जी के साथ है और आगामी विधानसभा चुनावों में वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में सुमित हृदयेश जी को भारी मतों से जीता कर भेजेंगे।
पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट जी ने कहाँ की डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने वार्ड 1 क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये रोड बिजली पानी की समस्याओं के अलावा कलसिया नाले से होने वाले भू कटान को रोकने के लिए भी कई कार्य करवाये। उनके द्वारा किये गए विकास के कार्यो को हम कभी भुला नही सकते।
वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बहादुर बिष्ट जी ने कहाँ की वे कई दशकों से डॉ इंदिरा हृदयेश जी से व्यक्तिगत रूप से जुड़े है और करीब से उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र में विकास कार्यो को होते देखा है और सुमित हृदयेश मे उन्हें डॉ. इंदिरा हृदयेश जी का छवि दिखती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी श्री यशपाल आर्या जी जे बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र देवलढूंगा को डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की विशेष कृपा रही है। देवलढूंगा क्षेत्र में जनमिलन केंद्र से लेकर अंबेडकर मैदान के निर्माण में उनके योगदान को नही भुलाया जा सकता है। युवा नेता योगेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवाओं के लिए भी डॉ इंदिरा हृदयेश जी ने अनेको कार्य किये और युवा नेता सुमित हृदयेश ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का कार्य किया है।
यात्रा में शामिल सभी लोगो ने सुमित हृदयेश जी को होनहार और काबिल नेता बताते हुवे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के जाने के बाद से रुके हुवे विकास कार्यो को पूरा करवाने का जिम्मा सुमित हृदयेश जी को सौपा।
सुमित हृदयेश जी ने सफल यात्रा के लिए यात्रा के मार्गदर्शन मंडल सहित यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों से मिले अपार समर्थन प्रेम और आशिर्वाद के लिए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया और उन सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया और कहाँ की अब हल्द्वानी के रुके विकास कार्यो को पूरा कराने का जिम्मा हम सबके ऊपर है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है।
इंदिरा विकास संकल्प यात्रा मे श्री मोहन बिष्ट, श्री बहादुर बिष्ट, श्री यशपाल आर्या, श्री राहुल छिमवाल, श्रीमती जया बिष्ट, श्रीमती कमला सनवाल, श्री योगेंद्र बिष्ट, श्री गोविंद बिष्ट (एडवोकेट), श्री विजय चंद्रा, श्री नवीन पांडे, श्री राजू रावत, श्री मनीष पांडे, श्री प्रदीप बिष्ट, श्री कतील अहमद, श्री गुरप्रीत सिंह चड्डा, श्री राजू थापा, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती कमला टम्टा, श्री कुंदन बिष्ट, श्रीमती प्रेमा साही, श्री किशन अनेरिया, साईमा सिद्दीकी, श्री बी.आर. टम्टा आदि ने विशेष योगदान दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page