उत्तराखण्ड
गरमपानी: REAP परियोजना में किराए की अनियमितता, एरिया मैनेजर के विरुद्ध निलंबन की सिफारिश

प्रारम्भिक जांच में भीमताल और कोटाबाग क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की सिफारिश शासन को भेजने के निर्देश दिए और विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
निरीक्षण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने गरमपानी स्थित REAP आउटलेट का भी जायजा लिया और उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा संचालन व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे,
