Connect with us

उत्तराखण्ड

जाम फैक्ट्री परिसर में ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन का उद्घाटन


हल्द्वानी, 18 अप्रैल 2026: आज जाम फैक्ट्री परिसर, राजपुरा हल्द्वानी में एक अत्याधुनिक, स्वचालित ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन का उद्घाटन हल्द्वानी के माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। यह रिमोट से संचालित मशीन गीले जैविक कचरे को मात्र 24 घंटों में उच्च गुणवत्ता वाली खाद में बदल देती है।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्वच्छ अधिकार इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रकाश उपाध्याय सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मशीन की प्रमुख विशेषताएं
प्रतिदिन 1000 किलोग्राम गीले कचरे को प्रोसेस करने की क्षमता।
एक वर्ष में 350 टन कचरा कम कर 35 टन खाद उत्पादन।
खुले कचरे से उत्पन्न मिथेन गैस को नियंत्रित कर पर्यावरण प्रदूषण घटाती है।
भूमि उर्वरता एवं भूजल की रक्षा।
पूर्णतः स्वचालित, 1-2 ऑपरेटरों द्वारा संचालन; बिना शोर, कंपन या दुर्गंध के कार्य करती है।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उद्घाटन के बाद कहा, “नगर निगम हल्द्वानी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहा है। यह मशीन कचरा प्रबंधन की समस्या का प्रभावी समाधान है तथा शहर को स्वच्छ-हरित बनाने में योगदान देगी।” उन्होंने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल को बढ़ावा देने तथा भविष्य में ऐसे नवाचारों पर जोर दिया।
महापौर ने नागरिकों से अपील की, “स्वच्छता हर नागरिक का कर्तव्य है। कचरा पृथक्करण एवं सही निस्तारण अपनाएं। नगर निगम निरंतर अभियान चला रहा है ताकि हल्द्वानी प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बने।”
विनोद जोशी
निजी सहायक, माननीय महापौर
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page