Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ,,

नैनीताल ,,,राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सी आर एस टी इंटर कॉलेज मल्लीताल नैनीताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच सी पंत सर के नेतृत्व में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा बच्चों को सम्बोधित करके कृमि के विषय में विस्तार से बताया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डी पी एम मदन मेहरा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे तथा स्कूल अध्यापक द्वारा एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चों को कृमि मुक्ति के विषय में विस्तार से बताया गया, इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक शोभन सिंह, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह, मनीष शाह, हिमांशु जोशी, शैलेन्द्र चौधरी अध्यापिका श्रीमती आशा रौतेला, तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डी पी एम मदन मेहरा, हेम जलाल एवं हरेंद्र कठायत उपस्थित रहे.

जनपद नैनीताल में इस वर्ष 387000 बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा हैं।यह भी बताया गया कि दिनांक 16 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का माप अप डे मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page