Connect with us

उत्तराखण्ड

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़को पर घुमाने की घटना से गुस्साये कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला।।


हल्द्वानी।

मणिपुर में 2 महिलाओं संग घटित घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है इसी घटना से क्षुब्ध होकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेसियों ने भाजपा शासित केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अविलंब मणिपुर में शांति बहाली हेतु ठोस कार्यवाही तथा महिलाओं के साथ कुकृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश की हिला दिया है। मई से मणिपुर जल रहा है लगातार अप्रिय घटनाएं हो रही है लेकिन अभी तक माननीय प्रधानमंत्री जी खामोश है और मणिपुर जाने के बदले विदेश की यात्राओं में व्यस्त है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले कुछ महीनों से मणिपुर के हालात रहे है राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, इसलिए मणिपुर की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शाशन लागू कर देना चाहिए।
युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा राज में माँ बेटियों के साथ जुर्म दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ गए है चाहे उत्तराखंड की बेटी अंकिता हो या हाथरस की बेटी या फिर मणिपुर की बेटियां हो युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि आम जनमानस की परेशानियों से भाजपा को कोई मतलब नही है। भाजपा द्वारा लगातार गरीब मजबूर वर्ग की आवाज दबाने का कार्य हो रहा है। देहरादून में युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पेपर स्प्रे करना भाजपा के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।।विरोध प्रदर्शन में सुहैल सिद्दीकी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, हेम पाण्डे, मोहन बिष्ट, पार्षद दीपा बिष्ट, पार्षद राधा आर्या, गोविंद बगडवाल, जया पाठक, मीमांशा आर्या, कमला तिवाड़ी, पार्षद मो. गुफरान, गजेंद्र गोनिया, गुरप्रीत प्रिंस, लाल सिंह पवार, नेत्र बल्लभ जोशी, नितिन भट्ट, प्रदीप कुमार, संजय जोशी, शैलेन्द्र दानु, शादाब हुसैन, आसिफ अली, यश, मो. जुबैर, सुहैल, शंकर, पंकज आदि लोगो ने शिरकत की।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page