Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज भट्ट ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से की शिष्टाचार भेंट,,

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट ने आज सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान धीरज भट्ट ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर–घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि धीरज भट्ट के नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page