Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वराज भवन में महिला कांग्रेस की अहम बैठक

हल्द्वानी स्वराज भवन (कांग्रेस कार्यालय) में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता गाँवड़े, सह-प्रभारी पूनम पंडित एवं अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कुमाऊँ मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महिलाओं पर अत्याचार, सरकार की उदासीनता और जागरूकता पर चर्चा हुई।प्रदेश प्रभारी सुनीता गाँवड़े ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे लगाने वाली सरकार के ही पदाधिकारी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। सह-प्रभारी पूनम पंडित ने अपराधों के खिलाफ शस्त्र उठाने की चेतावनी दी। अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांगजिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी को साढ़े तीन साल बाद भी न्याय नहीं मिला, मुख्यमंत्री फ्लेक्स लगवाकर वाहवाही लूट रहे हैं। 2027 चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। हालिया अदालती फैसलों में आरोपी सुरेश राठौर को राहत मिली, लेकिन केस उच्च न्यायालय में लंबित है। घर-घर जागरूकता अभियान का प्रणआयोजक जया कर्नाटक ने कहा कि सरकार की उदासीनता से महिलाओं को खुद लड़ना होगा, इसलिए घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। कार्यक्रम का संचालन गीता पंवार ने किया। कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page