Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का समापन हल्दूचौड़ में, 1.88 लाख लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच,

हल्द्वानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर अजय भट्ट, राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद सुरेश भट्ट, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. एच.सी. पंत और निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. के.के. पांडे ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 1,88,199 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 59,836 हाइपरटेंशन, 56,149 डायबिटीज, 11,942 ब्रेस्ट कैंसर, 28,530 ओरल कैंसर और 669 सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त 18,474 टीबी जांच, 12,292 किशोरियों की जांच के साथ ही 592 निश्चय मित्र और 194 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।सांसद अजय भट्ट ने देश के प्रत्येक नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता से उठाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य संपूर्ण परिवार और समाज की शक्ति है, इसलिए हर परिवार को महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक दिनेश खुल्बे, गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के अलावा निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल डॉ. के.के. पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हरीश चंद्र फुलेरिया सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (टीबी) प्रमोद भट्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page