Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चैत्र नवरात्रि 2026 में शुद्ध फलाहार हेतु खाद्य व्यापारियों को निर्देश, विशेष निरीक्षण अभियान चलेगा,,

पवनीत सिंह बिंद्रा

नैनीताल, : जनपद नैनीताल के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु व्यापारियों के साथ सक्रियता दिखाई। दिनांक 17 मार्च 2026 को सहायक आयुक्त के कार्यालय में आयोजित बैठक में नवरात्रि उपवास विशेष खाद्य सामग्री जैसे कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, मखाना, साबूदाना, मूंगफली दाना, मिष्ठान, दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख निर्देश जारी
बैठक में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, मिलावट पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा पैक्ड सामग्री पर निर्माण/समाप्ति तिथि स्पष्ट अंकित करने के निर्देश दिए गए। रेट लिस्ट प्रदर्शित करना, बिल जारी करना अनिवार्य तथा FSSAI लाइसेंस दुकानों पर लगाना जरूरी बताया गया। खराब स्टॉक बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सोशल मीडिया अपील व्यापारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से शुद्ध खाद्य बेचने की अपील अन्य व्यापारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया। इस दौरान ।सहायक आयुक्त ए.एस. रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के साथ श्री विपिन गुप्ता, श्री हितेंद्र भसीन, श्री मनोज जायसवाल, राजकुमार आनंद, संजय गुप्ता, अमित शर्मा, बलदेव राज नारंग, श्री सुनील आदि उपस्थित रहे।विशेष अभियान एवं नमूने नवरात्रि में विशेष निरीक्षण अभियान चलेगा, नमूने लिए जाएंगे। मीटिंग बाद हल्द्वानी बाजार से J PURE, कोटी कुट्टू आटा (2), मखाना, लौंग, चावल के नमूने रुद्रपुर लैब भेजे गए; रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page