Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल के चुनार घाट में भव्य टेनिस सुपर सीरीज: अंडर-14 राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट 7 से 13 फरवरी तक,

नैनीताल ,,द्वितीय वेद प्रकाश गुप्ता मेमोरियल AIITA अंडर-14 (बालक-बालिका) सुपर सीरीज-2026 का आयोजन ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी में। उत्तराखंड के टेनिस प्रेमियों के लिए खुशखबरी! ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी, चुनारघाट में 7 से 13 फरवरी तक द्वितीय वेद प्रकाश गुप्ता मेमोरियल AIITA अंडर-14 (बालक एवं बालिका) राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस सुपर सीरीज-2026 का भव्य आयोजन हो रहा है। विभिन्न राज्यों से 60 युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।टूर्नामेंट डायरेक्टर डीएस रावत ने बताया कि अब तक 42 बालक और 18 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। 7 फरवरी को क्वालीफाइंग राउंड तथा 9 से 13 फरवरी तक मुख्य ड्रॉ के रोमांचक मैच खेले जाएंगे। AIITA टेनिस संघ द्वारा विशाखापट्टनम से रेफरी शिवा कुमार मारखा 6 फरवरी को एकेडमी पहुंच चुके हैं।विशेष फिटनेस मेडिटेशन कोर्स भी
टूर्नामेंट के दौरान 7 से 10 फरवरी तक बालक-बालिकाओं और सीनियर खिलाड़ियों के लिए ‘फोकस परफॉर्मेंस एंड फिटनेस मेडिटेशन थेरेपी’ पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ सुची गिरिराज (बेंगलुरु) द्वारा व्याख्यान कोर्स आयोजित होगा। इवेंट सचिव अवनीश रस्तोगी ने कहा, “यह कोर्स उत्तराखंड और निकटवर्ती राज्यों में पहली बार हो रहा है। सुपर सीरीज अपनी गुणवत्ता के कारण पुनः आयोजित हो रही है।”पुरस्कार और सुविधाएं भरपूर
सफल संचालन हेतु एम्पायर रेफरी शिवा कुमार सहयोग करेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को रैंकिंग पॉइंट्स के अलावा डीए, सर्टिफिकेट और पुरस्कार मिलेंगे। ‘फोर्क एंड फ्लेम’ द्वारा स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था उचित दरों पर होगी।उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डीएप रावत ने बताया कि उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल, फैंस स्पोर्टर्स क्लब और VLM एकेडमी का सराहनीय योगदान है। यह आयोजन क्षेत्रीय टेनिस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page