Connect with us

उत्तराखण्ड

सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में विज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

 

कोटद्वार,,, 31 जुलाई। जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान भारतीय वैज्ञानिक आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय की जयंती के अवसर पर विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संगीता रावत, संगीता कुकशाल, राहुल भाटिया तथा पूनम नेगी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं महेंद्र गौड़ ने छात्र-छात्राओं को आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के प्रेरणादायी जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान को नवाचार और समाज सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

विज्ञान सप्ताह के प्रथम दिवस पर वैज्ञानिक उपकरणों की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल 25 समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषयवस्तु, स्वच्छता, कलात्मक प्रस्तुति और वैज्ञानिक अवधारणा के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में भूपेंद्र सिंह, राजन कुमार एवं सरोज नेगी शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में सरस, हर्षित, अनुष्का, दिव्या और आरुषि के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में रेयांश, दिव्यांशु, अक्षत, प्रियांशु और अभिमन्यु के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में गुंजन, तन्नू, नैतिक, अनुराग और आयुषी के समूह ने बाजी मारी।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता प्रभारी संगीता कुकशाल एवं पूनम नेगी ने विद्यार्थियों को विज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी, राकेश चमोली, शिवराम बड़ोला, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल, साक्षी अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार के अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page