Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर भव्य भंडारा, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

, 15 जून। नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस के अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड एवं सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में कुसमखेड़ा चौराहा, हल्द्वानी में द्वितीय वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस अन्न-सेवा महोत्सव में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शर्बत की विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।

भंडारे में श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी एवं शर्बत प्रेमपूर्वक वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन और बाबा के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देना था।

आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं आज भी लोगों को निस्वार्थ सेवा, मानवता और सामाजिक एकता की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि “एकता में शक्ति और सेवा में भक्ति” का संदेश समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक भुवन भट्ट, तरूण वानखेड़े, प्रताप जोशी, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सुरेंद्र नरोला, संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रभा खनका, अनिता जोशी, कंचन रौतेला, बबिता जोशी, मंजू भट्ट, तरनजीत कौर, बबिता हलदार, संजय बौरा, अंकित बिष्ट, दिनेश तिवाड़ी, राजेंद्र शर्मा, विनोद जोशी, जितेन्द्र कपिल, पप्पू पाल, शंकर दत्त पोखरिया सहित अनेक पदाधिकारियों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page