Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से मानसून 2024 के अद्यतन ली जानकारी,,

अजय सिंह देहरादून

देहरादून,,,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से मानसून 2024 के अद्यतन जानकारी ली। राज्यपाल ने प्रदेश के कई जनपदों में हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जान माल का नुकसान कम से कम हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आदि के माध्यम से चलायी जाने वाली फेक न्यूज का खंडन कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

राज्यपाल ने कहा कि संभावित आपदा, भूस्खलन और जलभराव जैसे स्थानों में अलर्ट रहने के निर्देश अधिकारियों को दिए जाएं जिससे लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

सचिव आपदा प्रबंधन ने इस दौरान राज्यपाल को वर्षा के अद्यतन स्थिति, नदियों तथा बैराज के जलस्तर, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का विवरण, सड़क दुर्घटनाओं में मानव क्षति, विभिन्न स्थलों पर हुए भूस्खलन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

[masterslider id="1"]
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page