Connect with us

उत्तराखण्ड

सुनहरा मौका: 14 मार्च को उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा निस्तारण,,

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को राज्य भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च न्यायालय नैनीताल, सभी जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, उपभोक्ता फोरम तथा ऋण वसूली ट्रिब्यूनल देहरादून में लगेगी।

निस्तारण योग्य मामलेलोक अदालत में प्री-लिटिगेशन (अभी कोर्ट में न दायर मामले) और लंबित वादों का सुलह-समझौते से निपटारा होगा, जिसमें शामिल हैं:फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट केसमोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक/कुटुंब मामलेश्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, दीवानी वादबिजली/जलकर बिल, वेतन/पेंशन मामले, धन वसूली यातायात चालान, उपभोक्ता/IPR मामले 13 मार्च 2026 तक संबंधित कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मामले तय करवाएं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क:

उत्तराखंड SLSO नैनीताल (फोन: 05942-236762, ईमेल: [email protected], टोल फ्री: 1800-180-4000)। यह 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत है, जो पूरे देश में आयोजित हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page