Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के बीच मैत्रीपूर्ण टेनिस प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के बीच मैत्रीपूर्ण टेनिस प्रतियोगिता

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल एवं डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, ऊधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त रूप से मैत्रीपूर्ण टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता हिमालयन स्पोर्ट्स विलेज, जाफरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होगी, जिसमें दोनों जनपदों की टेनिस टीमें प्रतिभाग करेंगी।

दोनों एसोसिएशनों ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करने की पहल की है।

उल्लेखनीय है कि दोनों टेनिस एसोसिएशन उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्रों में टेनिस खेल के विकास एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। दोनों जनपदों में समय-समय पर विभिन्न स्तर की टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

इसके साथ ही नवोदित एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाते रहे हैं। इन प्रयासों से स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध हो रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता खेल के माध्यम से दोनों जनपदों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा युवा खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page