Connect with us

उत्तराखण्ड

अनुभवी शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट बने शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य

 

। 1970 में राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट द्वारा स्थापित सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था “तरूण हिमालय (रजि.)” के अंतर्गत संचालित शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत एवं प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर विधिवत दायित्व ग्रहण कराया। संस्था द्वारा यह निर्णय लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाचार्य पद को भरने के उद्देश्य से लिया गया। प्रबंध मंडल ने सर्वसम्मति से त्रिलोक चन्द्र भट्ट के नाम पर मुहर लगाई।

विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि आदर्श समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने को संस्था की प्राथमिकता बताया।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों का केंद्र है। संस्था अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा ने विश्वास जताया कि त्रिलोक चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर प्रबंध मंडल के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page