Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी रोड पर देसी मदिरा दुकान में ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की सख्ती

 

, 8 मई 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर विभिन्न शिकायतों के आधार पर कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में स्टॉक, विक्रय रजिस्टर और निर्धारित मूल्य सूची का गहन परीक्षण कर ओवररेटिंग पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई।

निरीक्षण टीम ने दुकान के उपस्थित कर्मचारियों को शासन द्वारा तय मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि न वसूलने की चेतावनी जारी की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित में ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। निरीक्षण में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट सहित टीम सदस्य मौजूद रहे।

  • सोशल मीडिया और डोर-टू-डोर बिक्री पर सवाल: प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ओवररेटिंग जैसे मुद्दे उजागर होते हैं, एवं होटलों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है जिस पर प्रशासन द्वारा इस पर करवाई भी की गई है,,लेकिन डोर-टू-डोर शराब बिक्री का प्रचलन अब चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, आधी रात को भी घर-घर शराब पहुंचा दी जाती है, मगर इनके मजबूत नेटवर्क के कारण कार्रवाई पहुंचना मुश्किल है। विशेषज्ञों का मानना है कि ओवररेटिंग पर चल रही सख्ती की तरह इस अवैध व्यापार पर भी तत्काल अमल आवश्यक है।
ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page