उत्तराखण्ड
डॉ. करनदीप सिंह विर्क को पुनः भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, ऊधम सिंह नगर का जिला संयोजक नियुक्त


पुनर्नियुक्ति पर डॉ. विर्क ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य चिकित्सा प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय बनाकर जनसेवा को मजबूती देना तथा पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना होगा।
डॉ. विर्क ने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उनके पुनर्नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।
