Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक ने सुशीला तिवारी अस्पताल का किया विस्तृत निरीक्षण

  • पवनीत सिंह बिंद्रा
  • हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग, देहरादून के निदेशक प्रो० डॉ० अजय आर्या ने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी का विस्तृत निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, टीएमटी, मेडिसिन आईसीयू, कैथ लैब सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का परिक्षण किया तथा भर्ती मरीजों के हाल‑चाल और उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।प्रो० डॉ० अजय आर्या ने पीडियाट्रिक वार्ड, पीआईसीयू एवं एसएनसीयू का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती नवजात एवं बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उपचार पद्धति, उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पीडियाट्रिक इकाई में वार्मर, वेंटिलेटर, मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप, फोटोथेरेपी यूनिट आदि उपकरणों की स्थिति का भी जायजा लिया गया और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कमी वाले उपकरणों की शीघ्र पूर्ति के लिए निर्देश दिए, ताकि गंभीर रूप से बीमार नवजात एवं बच्चों को बेहतर उपचार मिल सके।निरीक्षण के दौरान निदेशक ने मरीजों के तीमारदारों (परिजनों) से भी बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा साफ‑सफाई के संबंध में उनका फीडबैक लिया। अधिकांश तीमारदारों ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा चिकित्सकीय स्टाफ के व्यवहार को सकारात्मक बताया।प्रो० डॉ० अजय आर्या निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ‑सफाई एवं समुचित व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सालय में अत्याधुनिक मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध हैं तथा जहां भी उपकरणों की कमी है, उन्हें शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा।निदेशक ने कहा कि चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शीघ्र ही स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान डॉ० जी० एस० तितियाल (प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज), डॉ० अरुण जोशी (चिकित्सा अधीक्षक), जी० बी० मौल टी० मैथ्यू (नर्सिंग सुपरिटेंडेंट), डॉ० ईला चौधरी (डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट), सिस्टर मार्गेट सहित चिकित्सक, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसंपर्क विभागराजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी,
Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page