Connect with us

उत्तराखण्ड

कैंची धाम में नए साल में श्रद्धालुओं किये दर्शन,

यू एस सिज़वाली,,भवाली,,

भवाली। कैंची धाम में नए साल के पहले दिन हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे ठंड में भी पुलिस के पसीने छूट गए। कई दिनों पहले की गई लेकिन तैयारियां धरी की धरी रह गई। अचानक आई भीड़ से हालात बिगड़ गए। वही पुलिस ने भवाली से कैंची धाम तक शटल सेवा चलाई। ग्राफ़िक ऐरा की 10 से अधिक बसे शटल सेवा में चलाई गई। इसके अलावा 150 वाहन टैक्सी यूनियन ने चलाये। नैनीबेंड बाईपास, पॉलिका मैदान, सेनिटोरियम, रोडवेज पार्किंग से शटल चली। दो पहिया वाहनों को भी कैंची धाम तक नही जामे दिया गया। बढ़ती भीड़ को देख पुलिस ने चौराहे में बेरिकेटिंग कर वाहनो को पार्किंग भेजा। उसके बावजूद कैंची धाम में जाम लगा रहा। इधर भवाली में वहानों को पार्किंग में खड़े करने से भवाली से मेहरागाव तक 4 किमी का जाम दिन भर लगा रहा। नैनीबैंड, पॉलिका मैदान में समय से शटल सेवा नही पहुँचने से हजारों लोग बिना दर्शन किये वापस चले गए। एसपी क्राइम यातायात डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ सुमित पाण्डे पुलिस कर्मियों के साथ लगातार कैंची धाम भवाली में जाम खुलवाते रहे। वही नगर में सुबह से शाम तक पाँच से अधिक एम्बुलेंस घण्टो जाम में फंसी रही। शटल सेवा वाहनो के जाम में फंसने से 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भवाली से 8 किमी पैदल दर्शन करने कैंची धाम पहुँचे। और कई पर्यटक बड़ती भीड़ देखकर वापस लौटे। पहली बार नए साल में इतनी भीड़ देख स्थानीय लोग अचम्भे में पड़ गए। हर कोई बाबा की आस्था को देखता रहा। लोग भवाली से कैंची धाम पैदल जयकारा लगाकर जाते रहे। देर शाम तक करीब 45 हजार से अधिक लोगो ने बाबा के दर्शन किये।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page