Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

 

। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश की युवा शक्ति को अभूतपूर्व अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया तथा रोजगार मेलों जैसी योजनाओं ने करोड़ों युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि करोड़ों युवा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। खेल, तकनीक, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी भारत को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सामर्थ्य को पहचानकर उसे सशक्त बनाने का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।

श्रीमती वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और युवाओं को सशक्त बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, हुकुम सिंह कुंवर, हरीश पांडे, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, रंजन बर्गली, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page