Connect with us

उत्तराखण्ड

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

 

की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल माता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गुरु भी थीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग उन्हें अपनी माता से मिला, उसी पर चलना उनके जीवन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके विकास कार्य और जनसेवा आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित विभिन्न दलों के अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित लोगों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page