Connect with us

उत्तराखण्ड

एफआरआई में कल होगा भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह

 

देहरादून,,1 जुलाई। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में 2024-26 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह 1 अगस्त 2026 को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत-गृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में वर्ष 2024 बैच के 111 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी अधिकारी अपना व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा कर पास-आउट होंगे। इनमें 21 महिला अधिकारी तथा भूटान के दो विदेशी प्रशिक्षु भी शामिल हैं। इस बैच से सर्वाधिक 11 अधिकारी मध्य प्रदेश तथा 5 अधिकारी उत्तराखण्ड कैडर को आवंटित किए जाएंगे।

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी और इसकी पूर्ववर्ती संस्था इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज वर्ष 1938 से वन अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रही है। पिछले 88 वर्षों में स्वतंत्र भारत के सभी भारतीय वन सेवा अधिकारियों के साथ-साथ 14 मित्र देशों के 369 वन अधिकारियों ने भी यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवीक्षार्थियों को विभिन्न पदक एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page