उत्तराखण्ड
EPFO सदस्यता में लगातार वृद्धि, महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाने पर सरकार का जोर

उन्होंने बताया कि EPFO सदस्यता में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में करीब 43,000 तथा वर्ष 2024-25 में 3.5 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
महिला कार्यबल की भागीदारी में भी बढ़ोतरी हो रही है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अनेक नीतियों एवं प्रोत्साहन कार्यक्रमों को लागू कर रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है।
सरकार द्वारा श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए EPF योजना, पेंशन योजना और बीमा लाभ जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। EPF योजना श्रमिकों को भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि पेंशन योजना से सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय का आधार मिलता है। वहीं, बीमा लाभ के माध्यम से सेवा अवधि के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति में श्रमिकों के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
केंद्र सरकार का जोर रोजगार सृजन, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार तथा महिला कार्यबल की बढ़ती भागीदारी के माध्यम से समावेशी और सशक्त कार्यबल तैयार करने पर है।

















