Connect with us

उत्तराखण्ड

कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने साले अनुज पंत को IAS-IPS बनने की राह दिखाई,नैनीताल पुलिस का बढ़ाया गौरव

कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने साले अनुज पंत को IAS-IPS बनने की राह दिखाई,नैनीताल पुलिस का बढ़ाया गौरव

नैनीताल पुलिस परिवार के लिए  यह गर्व और गौरव का विषय है कि परिवहन शाखा में तैनात कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने साले अनुज पंत को देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रोत्साहन से अनुज पंत ने प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर नैनीताल पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

ग्राम झूलापे, जनपद चंपावत निवासी 23 वर्षीय अनुज पंत, पुत्र गणेश चंद्र पंत, ने अपनी स्कूली शिक्षा गाजियाबाद से पूरी की। उनके पिता गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में मैनेजर तथा माता निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार में अनुज सबसे छोटे हैं।

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुज पंत ने निरंतर मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इस दौरान उनके जीजा कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने उन्हें अपने साथ रखते हुए पढ़ाई, अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अनुज को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि वर्ष 2025 में अनुज पंत ने IPS परीक्षा में सफलता हासिल की, जबकि वर्ष 2026 में IAS बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ नैनीताल पुलिस में भी खुशी का माहौल है।

कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी की भूमिका इसलिए भी सराहनीय मानी जा रही है कि पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने पारिवारिक दायित्व को भी पूरी गंभीरता से निभाया और अपने साले को देश की प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए तैयार करने में निरंतर सहयोग दिया। उनकी यह पहल अन्य युवाओं और पुलिस परिवारों के लिए भी प्रेरणादायी है।

“यह हमारे आन-बान-शान हैं, नैनीताल पुलिस की शान हैं।”

इस उपलब्धि के अवसर पर अनुज पंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। इस दौरान एसएसपी नैनीताल एवं एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने अनुज पंत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नैनीताल पुलिस परिवार ने कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के इस प्रेरणादायी प्रयास और अनुज पंत की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page