Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ,,

हलद्वानी,,सरकार के खिलाफ… नेताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंक झोंक भी हुयी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। कहा कि डीएम विकास विरोधी हैं जो कि सत्ता पक्ष के इशारे पर हल्द्वानी शहर का विकास रोक रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। उनके पदाधिकारी लगातार दुष्कर्म के आरोप में फंस रहे हैं, जबकि विध यक के भाई भी सत्ता की हनक दिखाने में पीछे नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन की भी नेताओं के साठ गांठ से प्रदेश में अवैध वसूली और खुलेआम अवैध खनन, शराब माफियाओं और विभिन्न तरीकों से अवैध वसूली का धंधा जोरों पर है, किसी भी प्रकार की गलती नियमानुसार होने पर शिकायत पर अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नही लिया जाता है जबकि जांच के बावजूद ऐसे अधिकारोयों को संरक्षण देने से भाजपा राज में भ्रस्टाचार का बोलबाला चरम पर है, जनता में सरकार की नीतियों और बढ़ते भ्रस्टाचार के प्रति आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश, गोविंद कुंजवाल, गोविंद बिष्ट, हरीश पनेरु, राहुल छीमवाल गोविंद बगड़‌वाल डॉ महेंद्र पाल गोविंद बिष्ट। रविंद्र पाल सिंह सहित आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page