Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रवर्तन कार्रवाई में 118 वाहनों के चालान,

हल्द्वानी ,,,डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी।हल्द्वानी संभाग के निर्देशन पर आज नववर्ष के दृष्टिगत परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 118 वाहनों के चालान किये और एक वाहन को चीज किया गया ।
आज परिवहन विभाग की टीमों के द्वारा हल्द्वानी ,नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी आदि मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए टैक्सी, मैक्सी ,बस, बाइक, ई रिक्शा, टैक्सी बाइक, ऑटो,कार आदि वाहनों की चेकिंग करते हुए 118 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई । प्रवर्तन कार्यवाहीं फिटनेस, परमिट, सीट बेल्ट, हेलमेट ,नंबर प्लेट, नो पार्किंग, रिफ्लेक्टर, परमिट शर्तों का उल्लंघन, लाइसेंस आदि के अभियोग में की गईं । चैकिंग अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र ,परिवहन कर अधिकारी श्री एचपी आर्य, श्री गोविंद सिंह, श्री प्रमोद कर्नाटक, श्री मुकुल अग्रवाल तथा सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र ,श्री गिरीश कांडपाल , श्री नंदन रावत , श्री देव सिंह के द्वारा संचालित की गई । इस चेकिंग अभियान में श्री देवेंद्र बिष्ट,श्री अरविंद सिंह, श्री चंदन सप्याल,श्री चंदन डेला , श्री अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page