Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान एवं 04 सीज,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हलद्वानी डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी संभाग के निर्देशन पर आज परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 54 वाहनों के चालान किए गए तथा 04 वाहन को सीज किया गया ।
आयुक्त महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान और परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में कार , बस,टैक्सी, मैक्सी ,मोटरसाइकिल ,ई रिक्शा, ट्रक आदि वाहनों के परमिट शर्तो के उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, ओवरलोडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर ,ड्रंकन ड्राइविंग , नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें दो ट्रक तथा एक टैक्सी वाहन को परमिट, फिटनेस व अन्य प्रपत्र प्रस्तुत न करने तथा नशे का सेवन कर स्कूटी चलाने के अभियोग में स्कूटी को भी सीज किया गया।
चेकिंग अभियान हल्द्वानी -रुद्रपुर, हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग पर संचालित किया गया। इस दौरान परिवहन उप निरीक्षक श्री चंदन देला,श्री चंदन सुप्याल , श्री अनिल कार्की एवं श्री महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page