Connect with us

उत्तराखण्ड

रानीखेत में केंद्रीय संचार ब्यूरो ने लगाया चित्र प्रदर्शनी और कार्यक्रमों का भव्य आयोजन,,

रानीखेत। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नैनीताल की ओर से रानीखेत इंटर कॉलेज में “11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, कौमी एकता एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर भव्य चित्र प्रदर्शनी एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व उपाध्यक्ष, महिला आयोग, उत्तराखंड श्रीमती ज्योति साह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण रावत, श्रीमती ज्योति शाह, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल मोहन सिंह नेगी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हेमंत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस और एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले मेघा, नितिन, कामिनी, शिवानी, रिंकी, योगेश, मीनाक्षी, जानकी, किरण और अभिमन्यु को पुरस्कृत किया गया

।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में श्रीअन्न से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। विभाग की ओर से श्रीमती पूजा देवी को महालक्ष्मी किट भेंट की गई, जबकि सुपरवाइजर श्रीमती प्रेम जोशी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना एवं महालक्ष्मी किट योजना के पात्रता व लाभों की जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती ज्योति शाह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने चिड़ियानौला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वितरण किए गए आवासों की जानकारी दी। वहीं, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल मोहन सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन जनता में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।विषय आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में संजना प्रथम, निशा द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो से श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी तिवारी, गोपेश बिष्ट, दीपक शर्मा, श्री दीवान सिंह, तथा विद्यालय से मीनाक्षी उप्रेती, खेमराज, कंचन, अजय, गौरव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page