Connect with us

उत्तराखण्ड

तंबाकू मुक्त समाज के लिए मिशन मोड में चलेगा अभियान: डीएम आशीष भटगांई

 

चालान बढ़ाने, जागरूकता कार्यक्रम तेज करने और सार्वजनिक स्थलों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश

, 29 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों को समन्वित और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, स्ट्रोक, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी जानलेवा समस्याओं का प्रमुख कारण है, इसलिए इसके खिलाफ जनजागरूकता और कानूनों का कड़ाई से पालन आवश्यक है।

बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जनपद में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कोटपा अधिनियम के अंतर्गत 1,876 चालान किए गए। इस दौरान 120 से अधिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 19,612 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। साथ ही तंबाकू सेवन करने वाले 4,957 लोगों की काउंसलिंग की गई तथा 274 व्यक्तियों को निकोटेक्स वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा युवाओं को विशेष रूप से तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। उन्होंने कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 और धारा-6 के प्रभावी अनुपालन पर जोर देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध और नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 120 विद्यालयों में तंबाकू मुक्त क्षेत्र के बोर्ड स्थापित किए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल स्थित तंबाकू परामर्श एवं नियंत्रण केंद्र में वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 459 लोगों को परामर्श और 48 व्यक्तियों को निकोटेक्स उपलब्ध कराए गए हैं।

डीएम ने संबंधित विभागों को चालानों की संख्या बढ़ाने, नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में ‘नो स्मोकिंग’ और चेतावनी संबंधी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रवर्तन और जनजागरूकता दोनों पर समान रूप से कार्य करना होगा।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशान्त कौशिक, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी, आशा मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने जनपद को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page